मंडी के हणोगी पुल के पास बस का इंतजार कर रहे युवक पर गिरा पत्थर, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                                                                                                           

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हणोगी पुल के पास बस का इंतजार कर रहे युवक की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शमशानी के रूप में हुई है। हालांकि युवक का असली नाम-पता पुलिस अभी तलाश रही है।

प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार यह युवक बचपन से कुल्लू शहर के शमशानघाट के पास अकेला ही रहता था। इस कारण ही इसे सब शमशानी के नाम से बुलाते थे। बताया जा रहा है कि यह अपने किसी दोस्त के साथ हणोगी आया हुआ था। यहां वापस कुल्लू जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।

तभी पहाड़ी से एक पत्थर आकर सीधे युवक के सिर पर जा गिरा। घायल युवक को तुरंत प्रभाव से नगवाईं अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कुल्लू रेफर कर दिया लेकिन कुल्लू में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...