सर्च ऑप्रेशन के 9वें दिन दोघरी और नोगली में मिले 5 शव, 18 लोग अभी भी लापता

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां                                                                                          

शिमला जिला के उपमंडल रामपुर के समेज में त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑप्रेशन के नौवें दिन सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी क्षेत्र में 4 शव बरामद हुए हैं। प्रथम दृष्टया में 2 शव पुरुषों के हैं और एक लड़की का शव है, जिसकी उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही एक अन्य शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। यह भी प्रथम दृष्टया में महिला का बताया जा रहा है।

यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि शव क्षत-विक्षत हालत में हैं। शवों को रैस्क्यू किया जा रहा है, जिसके बाद इन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन कुल्लू को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।

वहीं नोगली में भी एक महिला शव बरामद हुआ है। रैस्क्यू टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान कल्पना कुमारी पत्नी जयसिंह के तौर पर हुई है जोकि ग्रीनको हाईड्रो प्रोजैक्ट में कार्यरत थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर अस्पताल भेजा जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम निशांत तोमर ने दी।

बता दें कि समेज त्रासदी में 33 लोग लापता हो गए थे, जिनमें से 15 के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि 18 अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिरमौर में बारिश का कहर, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब जलमग्र, स्कूलों में कल छुट्टी

हिमखबर डेस्क हिमाचल में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।...

बारिश और बर्फबारी में भी आरामदायक होगी हिमाचल प्रदेश पुलिस की नई कॉम्बैट वर्दी

हिमखबर डेस्क विपरीत मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में ड्यूटी...

आनी के बुआंदा में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

हिमखबर डेस्क कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में शुक्रवार दोपहर...