ईरानी हैकर्ज के निशाने पर अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                                                                                    

अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव पर ईरान के हैकर्ज के निशाने पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि ईरान से जुड़े हैकर समूह कथित रूप से गुप्त समाचार वेबसाइटों, लोकप्रिय विषयों को प्रभावित करने और फि़शिंग के माध्यम से आगामी अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने एक रिपोर्ट में कहा कि ईरानी कर्ता 2024 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। अन्य गतिविधियों में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) से संबद्ध एक अन्य ईरानी समूह ने पूर्व वरिष्ठ सलाहकार के ईमेल का उपयोग कर गर्मियों की शुरुआत में राष्ट्रपति अभियान में लगे एक उच्च रैंकिंग अधिकारी का अकांउट हैक करने की कोशिश की, लेकिन फिशिंग का प्रयास विफल रहा।

बयान में कहा गया कि समूह की गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी के अभाव में माइक्रोसॉफ्ट थ्रेट एनालिसिस सेंटर (एमटीएसी) ने अपने अंतिम उद्देश्यों को निर्धारित नहीं किया है, लेकिन एक ईरानी समूह ने 2023 की शुरुआत से अपने संचालन में विशेष रूप से उपग्रह, रक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में रणनीतिक खुफिया संग्रह पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें विशेष रूप से स्विंग राज्यों में अमरीकी सरकारी संगठनों को लक्षित किया गया है।

अपनी रिपोर्ट में एमटीएसी ने छह ईरानी कर्ताओं को चुनावी हस्तक्षेप के साथ सूचीबद्ध किया है, ज्यादातर हैकिंग गतिविधियों का संचालन करते हैं। जुलाई के अंत में संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने आगामी अमरीकी चुनाव में तेहरान के कथित हस्तक्षेप के बारे में अमरीकी खुफिया दावों को खारिज कर दिया था।

अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव पांच नवंबर को होने वाला है। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...