32मील- त्रिलोकपुर सड़क मार्ग जमीन धंसने से पूरी तरह से बंद

--Advertisement--

32मील- त्रिलोकपुर सड़क मार्ग जमीन धंसने से पूरी तरह से बंद, एक साल पहले फोरलेन कम्पनी की लापरवाही से धंसा था रोड़, ठीक करने में किसी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

कोटला – स्वयंम 

पिछले साल बरसात में फोरलेन कार्य के चलते 32मील- त्रिलोकपुर सड़क मार्ग धंस गया था। लेकिन एक साल बीत जाने के बाबजूद भी न तो लोक निर्माण विभाग और न ही फोरलेन निर्माण कम्पनी ने इस रास्ते को ठीक करने की दिलचस्पी दिखाई केवल मिट्टी डालकर आवागमन के लिए शुरू कर दिया था।

लेकिन बुधवार रात को भारी बारिश के कारण 32मील- त्रिलोकपुर -सोहल्दा- कोटला सम्पर्क मार्ग 32 मील के पास भारी भूस्खलन से पूरी तरह से बंद हो गया।

आपको बता दें कि फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पिछ्ले वर्ष यह मार्ग धंस गया था और बाद में मिट्टी डालकर ही इस सम्पर्क मार्ग को बहाल किया गया था, लेकिन पिछले एक वर्ष से फोरलेन निर्माण कंपनी ने बिना कोई पक्का डंगा लगाए अपने ही हाल पर रहने दिया।

इस संपर्क मार्ग से जुड़े हुए त्रिलोकपुर, सोहल्दा , जोलना के पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों के बार बार कहने के बाबजूद इस मार्ग को ठीक करने की किसी ने भी जहमत नहीं उठाई।

अब इस मार्ग के बंद हो जाने से लोगों को पैदल ही 32मील पहुंचना पड़ रहा है। स्कूल कॉलेज व अपने व्यवसाय पर जाने वाले लोगों को अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

लोगों के बार बार आग्रह करने पर भी फोरलेन कम्पनी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कान पर कोई जूं नहीं रेंगी।

अगर कम्पनी व लोक निर्माण विभाग ने समय पर मार्ग को दुरुस्त किया होता तो आज लोगों को परेशानी से ना जूझना पड़ता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...