भेड खड्ड में आए पानी से हुआ भूमि कटाव, लोगों के घर खतरे की जद में

--Advertisement--

भेड खड्ड में आए पानी से हुआ भूमि कटाव, लोगों के घर खतरे की जद में, लोगो ने प्रशासन से सुरक्षा दीवार लगाने की उठाई मांग।

कोटला – स्वयंम 

बीती रात भारी बारिश के चलते जवाली उपमण्डल के तहत बगलामुखी मंदिर कोटला को जाने वाले रास्ते के पुल के पास भेड़खड्ड में आई भयंकर बाढ़ से भारी भूमि कटाव हुआ है।

जिससे सिद्ध शक्तिपीठ मां बगलामुखी पुल के साथ ही पहाड़ी पर बसे प्रेम भारद्वाज, अजय कुमार, नर्मदा देवी, राम प्रकाश, शिव कुमार, गीतेश कुमार आदि के मकानों पर खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने वताया की बारिश से बाढ़ के कारण भूमि कटाव के चलते घरों को खतरा पैदा हो गया है। उंन्होने बताया कि अगर खड्ड के पानी के साथ ऐसे ही भूमि कटाव होता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब सभी लोगों के घर खड्ड के तेज वहाब में होंगे।

उंन्होने कहा कि हम डर के साये में रातें जागकर गुजार रहें हैं। अभी बरसात की पहली वारिश हुई है अभी पूरी बरसात पड़ी है।

उंन्होने प्रशासन से मांग उठाई है कि समय रहते इस पहाड़ी के साथ खड्ड में पक्की सुरक्षा दीवार या क्रेट लगाए जाए ताकि कोई अनहोनी न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related