केंद्र की मोदी सरकार ने किया हिमाचल की जनता से सौतेला व्यवहार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                           

जिला मंडी एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने आपदा राहत में प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया वहीं अब जब वितमंत्री ने 2024 का बजट पेश किया तो उसमें भी प्रदेश की जनता को निराश किया है।

संजीब गुलेरिया ने कहा है कि हिमाचल ने बीते साल शताब्दी की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा को झेला है। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने का पूरा प्रयास किया। प्रदेश सरकार ने केंद्र से 9 हजार करोड़ की विशेष वित्तीय मदद प्रदान करने का आग्रह किया था।

लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए हिमाचल का उल्लेख तो किया। मगर आपदा से पुनर्वास के लिए प्रदेश को कितनी रकम मिलेगी यह खुलासा नहीं किया। जबकि जब भी बजट बनाया जाता है तो य़ह बताना जरूरी होता है की बजट में जो धन खर्च की जाएगी वह धन राशि कितनी हैl

लेकिन इसका हवाला न देने से यह साफ जाहिर हुआ है कि केंद्र की भाजपा सरकार मदद का ढोंग कर हिमाचल की जनता को भ्रम में रखना चाहती है। जबकि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा नेताओं की बातों पर भरोसा करते हुए उन्हें चारों सीटों पर जीत दिलाई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात

हिमख़बर डेस्क  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को...

हारचक्कियां में खुला टैक्सी यूनियन का ब्रांच ऑफिस

लपियाना में देवभूमि मां बगलामुखी टैक्सी मैक्सी यूनियन की...

“हिमाचल को 1500 करोड़ देने के लिए PM मोदी का आभार, लेकिन नुकसान 10 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ”

शिमला - नितिश पठानियां पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से...