शाहपुर: कारगिल दिवस पर शहीदों के परिवार सम्मानित

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली                                                                             

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शाहपुर की ओर से शाहपुर के सामुदायिक भवन में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर पर मुख्य वक्ता के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल पीसी कौशल ने शिरकत की ओर लोगों को संबोधित किया।

इस दौरान शाहपुर और साथ लगते इलाके के पांच शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया, जिनमें बसनूर निवासी शहीद देवीलाल का परिवार, चंबा जिला के हटली निवासी शहीद विनोद कुमार का परिवार, शाहपुर के बागडू निवासी शहीद हेमराज का परिवार, सिहुवा निवासी शहीद संजीवन राणा का परिवार और शाहपुर के भानाला निवासी शहीद पवन कुमार के परिवार को सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व संध्या पर शहीदों की याद में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 39 मील हॉस्पिटल से लेकर शाहपुर बस स्टैंड तक मशाल यात्रा निकाली गई! जिसमें मेजर विजय सिंह मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे! इसी के साथ शाहपुर के पूर्व सैनिकों की ओर से शाहपुर आर्मी कैंटीन में कारगिल युद्ध के शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री राकेश चौहान, शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण कौशल, सूवेदार जन्मसिंह ठाकुर महावीर शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...