राजकीय महाविद्यालय लंज में मनाया कारगिल विजय दिवस

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली                                          

राजकीय महाविद्यालय लंज में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना व सड़क सुरक्षा क्लब तथा रोवर एंड रेंजर के तत्त्वाधान में किया गया। बीज वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय लंज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार शर्मा रहे।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कारगिल शहीदों को याद किया और उनके अदम्य सहास, शौर्य आर बलिदान की सराहना की तथा विद्यार्थियों को सेना में जाने के लिए भी प्रेरित किया क्योंकि हिमाचल प्रदेश एक ऐसा पहाड़ी क्षेत्र है जहाँ से सबसे ज्यादा जवान सेना में होते हैं।

कारगिल की इस लड़ाई में हिमाचल प्रदेश ने भी कैप्टन विक्रम वत्रा और नायक संजय कुमार व अन्य सैनिकों का बलिदान दिया है। उन्होंने बताया कि यह युद्ध मई 1999 से शुरु हुआ और 60 दिनों के पश्चात् 26 जुलाईr 1999 को कारगिल की पहाड़ियों पर भारत का तिरंगा जब स्थापित हुआ तब भारत की इस युद्ध में विजय घोषित की गई। उसके बाद से ही इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज भारत अपना 25वां कारगिल दिवस मना रहा है।

आज हम अपने घरों में सुरक्षित है उसका एक कारण हमारी सरहदों पर हमारे जवान होना भी है। देश सेवा सबसे उत्तम कार्य है लेकिन अगर हम कार्यक्षेत्र में भी अपना सबसे उत्तम योगदान देते हैं तो वो भी सबसे बड़ी देश सेवा है।

इस दौरान रैली का आयोजन लंज बाज़ार तक किया गया और आम जनता को शहीदों के बलिदान से अवगत करवाया। मंच का संचालन सहायक आचार्य रघुवीर सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक व 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...