सावधान! नेशनल हाइवे पर बने पुल का टूट गया बेसमेंट, एक जोरदार बारिश और ढह सकता पुल

--Advertisement--

सावधान! नेशनल हाइवे पर बने पुल का टूट गया बेसमेंट, एक जोरदार बारिश और ढह सकता ब्रिज

सोलन – रजनीश ठाकुर                      

नेशनल हाइवे 105 पिंजौर स्वारघाट मार्ग पर भुड्ड के निकट रत्ता नदी पर बना पुल जोरदार बारिश के बीच कभी भी तबाह हो सकता है। यह पुल पिछली बरसातों के बाद से खतरनाक बना हुआ है।

इस तरफ न तो नेशनल हाइवे, न ही स्थानीय प्रशासन व फोरलेन कंपनी ने ध्यान दिया है। यह पुल अपना बेस खो चुका है और धीरे धीरे इसके नीचे का बना बेसमेंट टूट रहा है और एक जोरदार बारिश के बीच इस चलते पुल पर बड़े हादसे की संभावना बनी हुई है।

यह पुल बरसात के इस मौसम में कई वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। बरसातों के दौरान पहाड़ में होने वाली बारिश से भी इस नदी का बहाव काफी तेज होता और इस बीच यदि बद्दी में बारिश हुई तो यह पुल बमुश्किल ही चालू रह सकेगा।

बद्दी बरोटीवाला व नालागढ़ के बीच यह पुल मुख्य संपर्क का जरिया है। यह पुल टूट गया तो रोजाना हजारों की संख्या में चलने वाले वाहनों का सीधा संपर्क बद्दी व बरोटीवाला औद्योगिक शहरों से टूट जाएगा।

नालागढ़ व बद्दी के केंद्र में यह पुल स्थापित है और ऐसे में चंडीगढ़ व पंचकूला से रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी।

फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी व नेशनल हाइवे ऑथारिटी का मानना है कि इन बरसातों के बाद इस पुल पर काम शुरू कर दिया जाएगा। दोनों तरफ से जमीन अधिग्रहण व कटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। नदी के बीच से आवाजाही सुचारू रखी जाएगी।

मौजूद पुल को तोड़कर उसके स्थान पर नई लेन बनाकर दोनों लेन का काम एक साथ शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल इस पुल की सुरक्षा के लिए नीचे बेसमेंट की मरम्मत का कार्य भी साथ साथ किया जा हा है। फिलहाल वाहनों की आवाजाही को रोका नहीं गया है।

असलम खान, वरिष्ठ साइट इंजीनियर एनएच के बोल

फोरलेन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रत्ता नदी पर बना हुआ पुल जल्द ही तोड़कर नया बना दिया जाएगा। इन बरसातों के बाद इस पुल को शुरू करने की योजना है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही के लिए इस समय वैकल्पिक मार्ग की तैयारी चल रही है। मौजूदा रत्ता पुल की मरम्मत की गई थी, अभी उसमें कुछ और खराबी आई है तो उसे दुरूस्त करवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...