संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह ने जीते तीन पदक

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग  

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह के खिलाड़ियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम द्वारा केंद्रीय विद्यालय योल कैंट में आयोजित संभाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में दो रजत एवं एक कांस्य पदक जीता है।

विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय योल कैंट में 18 अगस्त से 20 अगस्त 2024 तक आयोजित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने आयु वर्ग-17 में भाग लिया।

विद्यालय के छात्र राहुल कुमार ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक, अक्षित थापा ने शॉट पुट में रजत पदक तथा डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया एवं इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...