हर आंख हुई नम, सैन्य सम्मान के साथ दी जवान राजीव को अंतिम विदाई

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पंचरुखी के समीप गांव त्रेहल में घर पहुंची जवान राजीव की पार्थिव देह। राजीव की पार्थिव देह के घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया और हर आंख में आंसू दिखाई दिए।

प्रधान प्यार चंद चौधरी ने बताया कि भारतीय सेना में कार्यरत राजीव कुमार की बीमारी के कारण मौत हो गई। राजीव कुमार 3 डोगरा में नायक के पद पर सिक्किम में तैनात थे और वे कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका 2 माह तक कोलकाता में उपचार चला। उसके बाद सिक्किम अस्पताल में 15 दिन उपचार के बाद उनकी मौत हो गई।

राजीव का आज पार्थिव शरीर त्रेहल पहुंचा जंहा आर्मी के 69 इंजीनयर नायब सूबेदार विक्रम सिंह के नेतृत्व में फौजी दल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

राजीव कुमार अपने पीछे परिवार में माता-पिता, एक बड़ा भाई दिव्यांग और एक बहन व गर्भवती पत्नी को छोड़ गए। दुखद बात यह है कि राजीव कुमार की पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग भी अभी तक नहीं उतरा था। पिछले साल ही शादी हुई थी और उनकी पत्नी 5 महीने की गर्भवती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...