नाहन में 24 लाख सहित नशीले पदार्थों की बरामदगी का मामला, एजेंट भी हुआ है काबू

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर में 24 लाख 40 हजार की नकदी समेत नशीले पदार्थों की बरामदगी के मामले में पुलिस एक एजेंट रजनीकांत से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस ने पहले से गिरफ्तार तीन आरोपियों के रिश्तेदार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इसकी जानकारी साझा नहीं की गई थी।

शनिवार रात को चौथी गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई। बता दें कि नशाखोरी के कारोबार के संगीन मामले में पुलिस ने तीन पीढ़ियों के आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था। तीन आरोपियों के बैंक खाते पहले दिन ही सीज कर दिए गए थे।

दादा, उसके बेटे व पोते को 22 जुलाई तक के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। जानकार बताते हैं कि पुलिस बैकवर्ड लिंकेज की जड़ तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। ये बाद में ही पता चलेगा कि पुलिस सफल हो पाती है या नहीं, क्योंकि बैकवर्ड लिंकेज की जड़ तक पहुंचने के लिए हजारों किलोमीटर की खाक तो छाननी ही पड़ सकती है, साथ ही इस तरह के अधिकतर मामलों में बैकवर्ड लिंकेज के सरगना भूमिगत हो चुके होते हैं। कई मर्तबा उनकी सही पहचान का पता लगाना भी कठिन होता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा के बोल

बहरहाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने चौथे आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि 22 जुलाई को आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। इसकी जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की जा सकती। रोल्टा ने कहा कि एसआईटी पूरी मेहनत से मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...