नताशा महादेव की हैं भक्त, पेंटिंग से बन रहीं सशक्त

--Advertisement--

पेंटिंग बनाते समय सुनती रहती हैं शिव भगवान के भजन, 30 से अधिक पेंटिंग बेच चुकी हैं, एक लाख रुपये में बिकी सबसे महंगी पेंटिंग, रैहन क्षेत्र की रहने वाली है नताशा

फतेहपुर – अनिल शर्मा

भगवान शिव के भजनों को सुनते हुए जब नताशा गुलेरिया रंगों से भरे ब्रश को कैन्वास पर रखती हैं तो ऐसा लगता है न जाने भगवान ने खुद की रंगों से पेंटिंग में जान डाल दी हो। अभी तक नताशा अनेकों पेटिंग्स बना चुकी हैं। इनमें अधिकांश देवी- देवताओं की पेंटिंग्स होती हैं। इसमें भी सबसे अधिक भगवान शिव से जुड़ी पेंटिंग शामिल है। सच में नताशा महोदव की भक्त है और रंगों से अपने आपको सशक्त बनाते हुए प्रदेशभर में अपना नाम बनाना शुरू कर दिया है।

नताशा ने जानकारी देते हुए कहा कि जब मैं पेंटिंग बनाने लगती हूं तो शिव भजन सुनती रहती हूं। जब पेटिंग बनकर तैयार होती है तो मुझे विश्वास ही नहीं होता है कि पेंटिंग बनाई है। मैंने पेटिंग कहीं से सीखी नहीं है। छह महीने के लिए मुझे टीचर शामिली ने प्रोफसर शर्मिला के पास भेजा था।

उन्होंने कभी मार्गदर्शन किया था। मेरे एक दोस्त रघुनाथन ने भी मुझे काफी सहयोग किया है। मुझे अब कांगड़ा पेंटिंग सीखनी है। में भगवान शिव पर बचपन से ही बहुत श्रद्धा रखती हूं। यही वजह है कि अधिकांश में देवी-देवताओं की पेंटिंग बनाना पसंद करती हूँ।

एक घटना के बाद पेंटिग के प्रति बड़ा प्रेम

जब नताशा छठी कक्षा में पढ़ती थी तो ड्राइंग टीचर केवल गुड तक बच्चों को रिमार्क्स देती थीं। तो नताशा ने ठान लिया था कि मैं एक्सीलेंट रिमार्क्स लूंगी। फिर उन्होंने घर जाकर दीवार पर लगे गणपति और कृष्ण भगवान की पेंटिंग एक ही पोस्टर पर बना दी और अगले दिन जब टीचर ने देखा तो पेटिंग पर एक्सीलेंट लिख दिया। फिर उन्हें एक शिक्षक सुरेंद्र मिले जिन्होंने उन्हें पेंटिग की कुछ बारीकियां सिखाई।

दो नावों पर नहीं एक नाव पर करो सफर

जब नताशा जमा दो के बाद बीसीए कर चुकी थीं तो अपनी पेंटिंग को प्रोफेशनल शुरू करना चाहती थी। नताशा के पिता कर्ण सिंह गुलेरिया ने कहा कि दो नावों पर सवार होकर मंजिल नहीं मिलती है। एक नाव पर सफर करके लक्ष्य हासिल करो। अगर पेटिंग में करियर बनाना चाहते हो तो इसी राह पर चलो। इसके बाद उसने पेटिंग पर ध्यान केंद्रित किया। माता सीमा गुलेरिया नताशा को काफी प्रोत्साहित करती हैं।

सोशल मीडिया से बनाई पहचान

नताशा ने बनाई हुई पेटिंग को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालना शुरू कर दिया। समय के साथ-साथ लोग कार्य को सराहने लगे और घर बैठे ही पेंटिंग बनाने के लिए ऑर्डर आना शुरू हो गए। नताशा गुलेरिया के इंस्टाग्राम पर एक लाख 40 हजार फॉलोअर हैं। इसके अलावा भावित्वय नाम से भी आईडी बनाई हुई है।

हॉबी को स्वरोजगार बनाया

नताशा ने कहा कि जब घरवालों ने पेटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अनुमति दे दी तो मैंने पेटिंग बेचना शुरू कर दी। अभी तक 30 के करीब पेटिंग बेच चुकी हूं और सबसे महंगी पेंटिंग 1 लाख रुपये में बिकी है। मैंने अभी तक कोई भी प्रदर्शनी नहीं लगाई है।

अभी टांडा में किराये के घर में रहते हुए पेटिन के कार्य को करती हूं। इसके साथ ऑनलाइन पेटिंग को देश के किसी भी कोने में डिलिवर कर देती हूं। उन्होंने कहा कि पेंटिंग से अच्छी कमाई हो रही है। घरवालों की मदद भी कर पा रही हूं। नताशा के माता-पिता किसान है।

भगवान शिव और पार्वती की पेंटिंग इंस्टाग्राम पर साझा की तो उस पर 45 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और इस पोस्ट को 1 लाख 4 हजार लोगों ने शेयर किया है। वहीं केदारनाथ के पीछे भगवान शिव की पेंटिंग की पोस्ट को 10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। इसके साथ ही अयोध्या के राम मंदिर को अभी तक 7 लाख 88 हजार व्यूज मिल चुके हैं। नताशा की हर पेटिंग पर हजारों में व्यूज आना अब आम बात हो गई है।

रैहन क्षेत्र की रहने वाली है नताशा

नताशा गुलेरिया कांगड़ा जिले के रैहन क्षेत्र से संबध रखती है। बचपन से ही पेंटिंग के प्रति विशेष लगाव था। प्रारंभिक शिया हंसराज मेमोरियल स्कूल से हुई है। इसके बाद जमा दो तक नॉन मेडिकल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन से शिक्षा हासिल की।

स्कूली दिनों में ही नताशा ने पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया था। पहली बार पांचवी कथा में पोस्टर बनाया था जिसमें नताशा ने पहला स्थान हासिल किया था। और अब तक 30 से ज्यादा पेंटिंग बेच चुकी है नताशा।

सबसे महंगी पेंटिंग 1 लाख में बिकी। पेंटिंग को इंस्टाग्राम पर डालने से मिलियन व्यू मिल रहे। सोशल मीडिया में पेंटिंग के दम पर पाई प्रसिद्धि।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...