नाले में जाकर कपड़े धो रही थी महिला, अचानक फिसला पैर, सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर

--Advertisement--

नाले में जाकर कपड़े धो रही थी महिला, अचानक फिसला पैर, सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिले की लडभड़ोल तहसील की ग्राम पंचायत ममाण-बनान्दर के गांव ममाण में गुरुवार को कपड़े धोती महिला का पांव फिसलने से घायल होने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार ममाण निवासी किरण 35 वर्षीय जब गांव के अन्य महिलाओं के साथ स्थानीय नाले में कपड़े धोने गई हुई थी तो, उस दौरान इस महिला का पांव फिसल गया और नीचे नाले में जा गिरी। जिससे इस महिला को पांव में गहरी चोट आई है।

साथ में मौजूद महिलाओं ने 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन में कॉल की। गांव के अन्य महिलाओं ने महिला को नाले से उठाकर 108 एम्बुलेंस में सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया।

जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर रजत शर्मा ने महिला का प्राथमिक उपचार किया और महिला को आई गहरी चोट को देखते हुए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर कर दिया गया है।

ममाण की महिलाओं ने आईपीएच विभाग के प्रति आरोप लगाया है कि एक सप्ताह से उनके गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित है। जिसके कारण वह नाले में कपड़े धोने को मजबूर हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...