पांवटा साहिब के राजपुर पंचायत के दाना गांव में बादल फटा, मंदिर लापता

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

पांवटा साहिब के अंतर्गत गिरीपार के आंज भोज के अंतर्गत राजपुर पंचायत के दाना गांव के समीप बादल फटने का मामला सामने आया है।

बीती रात लगभग 12 से 1:00 बजे के समय यह घटना घटी जिसमें दाना गांव बाल-बाल बच गया हालांकि बादल फटने से गांव के कुछ ही दूरी पर बना मारसीद्ध देवता मंदिर पूरी तरह से लापता हो गया है।

मगर राहत की बात यह है कि साथ लगता दाना गांव बाल बाल बच गया नहीं तो कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी।

बता दें कि बीते कल देर शाम से समुचे क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही थी इसी वजह से रात के समय यहां ऐसी घटना घटी। इस घटना के घटने से क्षेत्र के लोग डरे सहमे से हैं क्योंकि अभी तो बरसात शुरू हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...