साइकिल पर 19वीं बार अमरनाथ यात्रा कर शाहपुर पहुंचे राजिंद्र गुप्ता

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

भठिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता वीरवार को 19वीं बार साइकिल पर श्री अमरनाथ यात्रा करके शाहपुर पहुंचे। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह अब तक साइकिल से 6.25 लाख किलोमीटर की धार्मिक तीर्थ यात्रा कर चुके हैं।

35 साल में वे 146 बार माता वैष्णो देवी व 19 बार अमरनाथ मंदिर के दरबार में शीश झुका चुके हैं। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर, जगन्नाथ पुरी, गंगा सागर, इलहाबाद, अमरनाथ आदि धार्मिक स्थानों पर माथा टेक चुके हैं।

राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह अब कांगड़ा, चामुंडा देवी, माता चिंतपूर्णी, नैना देवी, ज्वालाजी, गंगोत्री तथा गौमुख से गंगाजल कावड़ यात्रा करके सावन 2 अगस्त को महाशिवरात्रि पर भठिंडा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी ख्वाहिश है कि वह लिम्का बुक रिकार्ड में उनका नाम दर्ज हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...