विदेश भेजने के नाम पर सात युवाओं से 13.70 लाख की ठगी, दो लोगों पर केस

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह पुलिस थाने में हाल ही में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में डाकघर कुम्मी के गांव कठयाहल के दुनी चंद ने आरोप लगाया कि सुंदरनगर के गांव कन्डयाह के सरवन कुमार ने पंजाब के होशियारपुर के गांव भडयाल निवासी सोढ़ी राम से मिलकर उनसे और छह अन्य दोस्तों से विदेश भेजने के नाम पर दिसंबर 2023 में 13.70 लाख रुपये लिए और अब पासपोर्ट के लिए कोई जवाब नहीं दे रहा है।

दुनी चंद के अनुसार एक दिन सुंदरनगर निवासी सरवन कुमार से मुलाकात हुई और उसने ही विदेश भेजने के लिए पैसे खर्च करने की बात कही। इसके बाद सभी दोस्त तैयार हो गए और सरवन कुमार ने होशियारपुर से सोढ़ी राम को आगे की प्रकिया के लिए बुलाया।

इस दौरान सोढ़ी राम ने पासपोर्ट बनाने के लिए पहले सभी दोस्तों से 20-20 हजार लिए और पासपोर्ट के मेडिकल के लिए जालंधर बुलाया। इस दौरान भी सभी से 3500 रुपये लिए गए। बाद में सभी से 2.70 लाख रुपये प्रति युवक मांगे गए। सभी ने यह धनराशि दे दी, लेकिन अब उक्त व्यक्ति पासपोर्ट के लिए कोई जवाब नहीं दे रहा है। बल्ह पुलिस थाना ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...