अतिरिक्त उपायुक्त ने बीबीएन क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आज बद्दी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र के विभिन्न विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में माँ शूलिनी मेला-2024 तथा 14 जून को आपदा प्रबंधन से सम्बन्धित प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों पर चर्चा की गई।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सोलन ज़िलावासियों सहित प्रदेशवासियों की आस्था माँ शूलिनी से जुड़ी हुई है और हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले इस मेले को भव्य एवं पारम्परिक ढंग से सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

वित्तीय संसाधनों में वृद्धि पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्य अपनी भूमिका एवं कर्त्तव्यों का निर्वहन करें।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बीबीएन क्षेत्र के सभी सम्बन्धित अधिकारियों से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 14 जून, 2024 को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल पर भी चर्चा की।

उन्होंने बताया कि 14 जून को बद्दी के झाड़माजरी स्थित लोरियल कम्पनी में आपदा से बचाव का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, बीबीएनडीए की संयुक्त कार्यकारी अधिकारी प्रिया नागटा सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related