शिक्षा मंत्री 14 जून को करेंगे सरनाहुली मेले का शुभारम्भ

--Advertisement--

मंडी, 12 जून – अजय सूर्या

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 जून को महर्षि पराशर को समर्पित सरनाहुली मेले का शुभारम्भ करेंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 जून सरनाहुली मेले का शुभारम्भ करने के लिए महर्षि पराशर मंदिर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री मेले का शुभारम्भ करने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागी कटौला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वार के नए भवन का उद्घाटन भी करेंगे।

शिक्षा मंत्री बागी कटौला स्कूल भवन का, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियोरी के स्कूल भवन का और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठोग के स्कूल भवन का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री शिमला से दोपहर 2 बजे महर्षि पराशर मंदिर पहुंचेगे और सायं 4 बजे वापिस शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...