रैत में धान का हाइब्रिड बीज न मिलने से किसानों में रोष

--Advertisement--

रैत – नितिश पठानियां 

विकास खंड रैत के कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के स्टोर में धान का हाइब्रिड बीज न मिलने से किसानों में भारी रोष है। प्रतिदिन दूरदराज क्षेत्रों से कड़कती गर्मी में किसान पिछले कई दिनों से रैत के चक्कर काट रहे हैं परंतु उन्हें बीज नहीं मिल रहा है।

कृषि विभाग के स्टोर में धान का बीज नहीं मिलने से किसानों को बाजार की बीज की दुकानों से मजबूरन महंगा बीज खरीदना पड़ रहा है क्योंकि जो बीज कृषि विभाग में आता है उस पर सरकार सब्सिडी देती है जो कि किसान को आधे रेट पर मिलता है।

कई किसान बाजार का महंगा बीज भी खरीद लेते हैं परंतु कई किसान कृषि विभाग के बीज पर ही निर्भर रहते हैं। धान की बिजाई करने का समय निकलता जा रहा है।

क्षेत्र के अधिकतर किसानों ने धान की बिजाई कर दी है क्योंकि 15 जून के बाद किसान धान की पनीरी लगना शुरू कर देते हैं अगर किसानों को समय पर बीज ही ना मिले तो किसान कैसे खेती-बाड़ी करेंगे।

क्षेत्र के किसान रमेश चंद, प्रीतम राणा, नरोत्तम, रवि कुमार, यशपाल, राजेंद्र राणा, राजेश राणा, नवीन चौधरी, सोहन राणा, सुरेंद्र कुमार, कर्ण,सुखदेव, अनिल चौधरी, रिपन ठाकुर, कुलबीर, विनोद तथा अनिल आदि का कहना है कि कृषि विभाग जल्दी बीज उपलब्ध करवाए किसानों में यह भी रोष है कि इस बार अदरक का बीज भी उपलब्ध नहीं हुआ।

क्षेत्र के किसानों ने कृषि विभाग से मांग की है कि किसानों को बीज गांव की उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से दिया जाए ताकि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सिंह के बोल 

कृषि विभाग रैत के विषय बाद विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सिंह का कहना है कि बिजाई का सीजन चल रहा है धान की बिजाई का सीजन चल रहा है। अब तक किसानों को धान का 13 क्विंटल बीज उपलब्ध करवा दिया है यहां बीज की ज्यादा आवश्यकता है उन्होंने कहा कि धान का हाइब्रिड बीज अगले सप्ताह आएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...