Breaking : पांवटा साहिब में यमुना में डूबने से डेराबस्सी के दो व चंडीगढ़ के एक युवक की मौत

--Advertisement--

नाहन, 31 मई – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल-उत्तराखंड को विभाजित करने वाली यमुना नदी में शुक्रवार शाम बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। प्रचंड गर्मी से राहत पाने के मकसद से यमुना नदी में नहाने उतरे तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई है।

अंतिम समाचार के मुताबिक गोताखोरों ने शवों को नदी से बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हादसा यमुनाघाट के नजदीक हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। तुरंत ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

मृतकों की पहचान पंजाब के मोहाली के डेराबस्सी के रहने वाले 22 वर्षीय धरेंद्र सैनी उर्फ प्रिंस पुत्र श्याम सिंह सैनी, 21 वर्षीय राघव मिश्रा पुत्र नन्हें लाल मिश्रा निवासी डेराबस्सी व 21 वर्षीय अभिषेक आजाद पुत्र रमेश कुमार निवासी सेक्टर 9D चंडीगढ़ के तौर पर हुई है।

डीएसपी अदिति सिंह के बोल 

डीएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि शवों को नदी से निकाल लिया गया है। डीएसपी ने कहा कि शवों को निकालने के बाद शवगृह भेज दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...