हिमाचल में पुलिस जवान ने पुलिस लाइन में मौत को लगाया गले, 6 माह पहले हुई थी शादी

--Advertisement--

हिमाचल में पुलिस जवान ने पुलिस लाइन में मौत को लगाया गले, 6 माह पहले हुई थी शादी

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश की पुलिस लाइन ऊना (झलेड़ा) में एक जवान ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। मृतक पुलिस जवान की पहचान विशाल उर्फ हनी पुत्र रविंद्र कुमार निवासी चक्कसराएं, अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। मृतक जवान डीएसपी ऊना का चालक भी रह चुका था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जवान के पिता ने बेटे की पत्नी, सास व साली के खिलाफ तंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ससुराल के उत्पीड़न की वजह से ही विशाल ने आत्महत्या की है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र कुमार ने बताया कि बेटे विशाल की शादी छह माह पहले मधु से हुई थी। शादी के बाद से ही विशाल को सास बेबी, साली ममता व उसकी पत्नी मधु परेशान कर रहे थे। आरोप है कि विशाल की पत्नी सरकारी क्वार्टर में रहती थी। पिछले 15 दिनों से मायके रह रही थी।

रविंद्र कुमार ने बताया कि 28 मई को बेटा अपनी पत्नी से मिलने भटौली गया। इसके बाद अगली सुबह डयूटी पर चला आया, लेकिन उसका फोन मधु ने अपने पास ही रख लिया था।

वीरवार रात्रि को पता चला कि बेटे विशाल ने जहर खाकर जान दे दी है। रविंद्र कुमार का आरोप है कि विशाल ने पत्नी मधु, सास वेवी व साली ममता से तंग आकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के बोल

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...