देहरा: टीएनसी 132/33 केवी सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में आग लगने से लगी जंगल में आग, 50 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप खतरे कि जद में

--Advertisement--

सब स्टेशन आग से घिरा, फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने का कर रही प्रयास, फिलहाल देहरा शहर व आस पास के गांवों की बिजली की गई बंद, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा भी मौके पर पहुंचे।

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा के टीएनसी 132/33 केवी सब स्टेशन के पास जंगल में लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। बिजली विभाग का सब स्टेशन आग से घिर गया। फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग और वन विभाग के कर्मचारी भी आग बुझाने में लगे हैं।

डीएफओ देहरा ने भी मौके का जायजा लिया। फिलहाल सब स्टेशन के आस पास फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। अब जंगल की आग की लपटें रियायशी इलाके की ओर बढ़ रही हैं। जंगल के पास ही कुछ लोगों के घर और वन आवास कालोनी भी है। आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर में आग लगना बताया जा रहा है। जहां से यह आग लगी उससे दूसरी तरफ 50 मीटर दूरी पर पेट्रोल पंप स्थित है।

आरओ देहरा पवन कुमार के बोल

मौके पर पहुंचे देहरा वन विभाग के आरओ देहरा पवन कुमार ने कहा कि आग ट्रांसफार्मर में लगने के बाद निजी भूमि से जंगल की ओर भड़क उठी। 132/33 केवी सब स्टेशन भी आग से घिर गया था। अब फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...