अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित, अभ्यर्थी यहां करें चैक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती वर्ष 2024-25 के प्रथम चरण ऑनलाइन सीईई का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कांगड़ा और चम्बा जिला के अभ्यर्थी अपना परिणाम भारतीय सेना के अधिकारिक वैबसाइट joinindianarmy.nic.in  पर चैक कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा (सेना मैडल) ने प्रैस वार्ता में बताया कि भर्ती के तहत कांगड़ा और चंबा जिला से कुल 15216 ऑनलाइन आवेदन प्रप्त हुए थे। इनमें अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) के लिए 14278, अग्निवीर (तकनीकी) के लिए 310, अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी के लिए 393, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास के लिए 219 और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास के लिए 16 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

प्रथम चरण में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) के लिए 6246, अग्निवीर (तकनीकी) के लिए 151, अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी के लिए 129, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास के लिए 35 और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास के लिए 6 उम्मीदवारों का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ है।

इसके अतिरिक्त सैंट्रल श्रेणियों मे अग्निवीर महिला सेना पुलिस (सामान्य ड्यूटी) के लिए 8 एवं सैनिक नर्सिंग के लिए 4 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अग्निवीर भर्ती दूसरे चरण की प्रक्रिया 28 जून से 8 जूलाई तक यूथ सर्विस हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स सिंथैटिक ट्रैक धर्मशाला मे आयोजित की जाएगी।

अग्निवीर महिला सेना पुलिस (सामान्य ड्यूटी) दूसरे चरण की भर्ती आरओ हैडक्वार्टर अम्बला द्वारा 4 फरवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक खरगा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अम्बाला छावनी (हरियाणा) एवं सैनिक नर्सिंग सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक (हरियाणा) द्वारा 10 जुलाई 2024 से 22 जुलाई 2024 तक राजीव गांधी स्टेडियम, रोहतक (हरियाणा) में आयोजित की जाएगी।

प्रशासनिक गतिविधियों के कारण इस बार भर्ती मैदान मे सुबह 6 बजे प्रवेश मिलेगा और प्रथम रनिंग सुबह साढ़े 7 बजे शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों को सेना की वैबसाइट में पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से निश्चित तिथि से एक सप्ताह पहले भेजा जाएगा।

कर्नल ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रचलित नीति के अनुसार अनुकूलनशीलता परीक्षण देना होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को भर्ती मैदान में स्मार्ट फोन लाना अनिवार्य होंगे।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी भर्ती संबंधित अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र निकलने में समस्या आती है तो वे 3 से 4 दिन पहले सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में भी निजी तौर पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दहला मंडी: कॉलेज जा रही छात्रा का सरेआम गला रेतकर हत्या, बाइक सवार हत्यारे फरार

हिमखबर डेस्क मंडी जिला के सरकाघाट के नैण गांव में एक...

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...