शाहपुर – नितिश पठानियां
30 मई 2024 को विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रच्छयालु, खडीबेहि, सारनु वार्ड नबंर 7 शाहपुर, ठम्बा में 2024 लोकसभा चुनाव के मध्य नजर कांगड़ा चंबा लोकसभा काँग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने चुनावी जनसभाए की। जिसमे लोकसभा कांगड़ा चम्बा प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आप सभी बली भाँति जानते हैं आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहंच गई है। पेट्रोल, डीजल,एलपीजी से लेकर दालें, कुकिंग ऑयल जैसी जरूरी चीजों की बढी कीमतों ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्री पैकेज्ड अनाज,आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अतावकशक ढंग से GST लगाने के कारण महंगाई और बढी है।
साथ ही देश में बेरोजगारी भी अप्रत्यावशत रूप से आसमान छू रही है। गांवों में, शहरों में, संगवित क्षेत्र में, असंगवित क्षेत्र में हर जगह बेरोजगारी ने विराट रूप धारण कर लिया है। देश ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों, औपचारक और अनौपचारक क्षेत्र और जल्दबाजी में तैयार की गई अग्निपथ योजना, जिससे कई जोखम हैं, न केवल सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को नष्ट कर दिया है,बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं की आकांक्षाओं को भी नष्ट कर दिया है।
आज हिंदुस्तान के अंदर हिटलर जैसी तानाशाही की सरकार है, लोकतंत्र की हत्या व देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। विपक्ष को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार ने इस देश में 70 साल में जो बनाया था भाजपा ने उसको 10 साल में खत्म कर दिया।
आज हिंदुस्तान के अंदर लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। आज मोदी सरकार को राहुल गांधी परिवार का फोबिया हो चुका है। जबकि बीजेपी जानती है की राहुल गांधी डरने वालों में से नहीं है। क्योंकि उनके साथ देश के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता वह देश की जनता चट्टान की तरह खड़ी है।
हिंदुस्तान गांधी परिवार की कुर्बानियों को भुला नहीं सकता। जिस परिवार ने देश के लिए 2 प्रधानमंत्री खोए हो, और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी को ठुकरा दिया हो उसका त्याग किया हो, उन्हें ईडी क्या डराएगी। सोनिया गांधी त्याग की मूर्ति है।
मोदी सरकार विपक्ष को कुचलना चाहती है। ईडी का डर दिखाना चाहती है। पठानिया ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी व्यक्ति या नेता भाजपा में शामिल होता है वह भाजपा की वाशिंग मशीन में धूल कर साफ हो जाता है और जो अन्य दलों में होता है भ्रष्टाचारी कहलाता है। अब देश की जनता भाजपा की मोदी सरकार को समझ चुकी है देश के अंदर और बाहर भाजपा सरकार ने डर का माहौल पैदा किया हुआ है।
लोकसभा के अंदर विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जब चुनाव नजदीक आते हैं भारतीय जनता पार्टी जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठाने की वजह उन मुद्दों को भटकाने का प्रयास किया जाता है। आखिर इस हिटलर सरकार के सामने कोई अपनी आवाज को बुलंद करना चाहे, या फिर अपने हितों की लड़ाई लड़ना चाहे, उनके ऊपर एफआईआर डंडो की बरसात और वाटर कैनन के जरिए उनको खदेड़ा जाता है।
मैं देश की जनता से आग्रह करना चाहता हूं कि आपके पास सबसे बड़ा हथियार है आपका अपना वोट। सही सरकार को चुनने का आपको हक है। इस बार लोकसभा चुनावों में आप इनके लुहाभने वायदों में ना आए और आप अपना मत कांग्रेस सरकार को करें क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश के अंदर लोकतंत्र को जिंदा रखती है और हर वर्ग की सच्ची हितेषी है।

