मंडी में भाजपा की उम्मीदवार कठपुतली

--Advertisement--

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बीजेपी पर किया करारा प्रहार, दावा: बीजेपी की हार तय

मंडी – अजय सूर्या

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि मंडी से भाजपा ने कठपुतली उम्मीदवार उतारी हैं, जिन्हें राजनीति का कोई अनुभव नहीं है। भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई तीन घंटे की मूवी नहीं जो फ्लॉप भी हो गई, तो कोई बात नहीं। यह लोकसभा का चुनाव है, जहां विकास के लिए प्रतिनिधि को पूरे पांच वर्षों के लिए चुना जाता है।

उन्होंने कहा कि मंडी की जनता कोई ऐसा प्रतिनिधि नहीं चाहती, तो किसी के हाथ की कठपुतली बना रहे और यहां के विकास की कोई बात न करें। प्रत्याशी के पास विकास का रोडमैप भी होना चाहिए, जो कि कंगना के पास नहीं है। अलका लांबा ने कहा कि कंगना महिलाओं के साथ दुराचार करने वाले उज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ कुछ क्यों नहीं कहती।

अलका ने दावा किया कि कंगना की हार तय है, लेकिन महिला न्याय के प्रति आवाज नहीं उठाने पर उसकी जमानत का जब्त होना भी तय है। अलका लांबा ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए बिन पानी की मछली की तरह तड़प रही है, जो किसी भी कीमत पर सत्ता हथियाना चाहती है।

मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए अलका ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही थी, क्यों लोगों ने कांग्रेस को चुना, क्योंकि भाजपा सरकार लोगों के प्रति संवेदनशील नहीं थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई आपदा के प्रति भी प्रधानमंत्री में संवेदना नहीं है। चुनावों में भी प्रधानमंत्री के पास कोई मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री की भाषा भी उनके पद के अनुरूप नहीं है। वह चुनाव में मटन, मंगलसूत्र, मंदिर, मुसलमान और मुजरा जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। अलका लांबा ने कहा कि भाजपा का चार सौ पार का दावा भी जुमला साबित होने जा रहा है। देश में हुए छह चरणों के मतदान में भाजपा पिछड़ गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास साल में दो करोड़ नौकरियां देने के वादे का जवाब नहीं है, जबकि कांग्रेस इंडिया गठबंधन सरकार के बनते ही तीस लाख नौकरियां दी जाएंगी। इसमें आधा पढ़ी-लिखी बेटियों का हिस्सा होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आज महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है और दस सालों में राहत के नाम पर जुमले ही मिले।

इस मौके पर अलका ने उन भाजपा नेताओं की तस्वीरों वाला एक पोस्टर भी जारी किया, जिन पर मामले चल रहे हैं। अलका ने इन नेताओं को मोदी का परिवार बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...