चढियार से शिमला जा रही बस के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बची सवारियां

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चढियार से शिमला वाया संधोल, जयसिंहपुर, सुजानपुर, हमीरपुर रूट पर आवागमन करने वाली पथ परिवहन निगम पालमपुर डिपो की बस के इंजन में सोमवार सुबह करीब 10 बजे सुजानपुर शहर में अचानक आग लग गई।

बस परिचालक सर्वजीत ने बताया कि निगम की बस सोमवार सुबह 6:20 पर चढियार से शिमला रूट पर रवाना हुई। सुजानपुर बस अड्डे पर 9:45 पर पहुंचने के बाद 9:54 पर बस शिमला के लिए चली तो बस अड्डा सुजानपुर से बस अभी 50 मीटर की दूरी पर ही पहुंची थी कि बस चालक सुरेश कुमार को बस में कुछ ऐसी आवाज सुनाई दी जैसे बस का टायर पंक्चर हुआ है।

बस चालक सुरेश कुमार इस आशंका को दूर करने के लिए बस को और 50 मीटर ले गया, उसके बाद बस से आवाज आना बंद हो गई। सुरेश कुमार व सर्वजीत ने बस से उतर कर बस के इंजन का वोंट खोला तो इंजन से धुंआ निकल रहा था।

उन्होंने पानी की बोतलों से इंजन की आग बुझाई, जब आग पूरी तरह से नहीं बुझी तो सुजानपुर शहर के टैक्सी स्टैंड के एक टैक्सी चालक ने स्प्रे के साथ आग को पूरी तरह से बुझाया। बस में 8 से 10 सवारियां थीं। सर्वजीत सवारी की टिकट बनाने लगा कि अचानक यह हादसा हो गया।

परिचालक ने बताया कि अभी तक किसी भी सवारी की टिकट नहीं बनी थी। इस घटनाक्रम में सबसे पहले बस में बैठी सवारियों को बस से बाहर निकाला। बस चालक सुरेश कुमार व परिचालक सर्वजीत की सूझ-बूझ से जहां निगम की लाखों रुपयों की संपत्ति सुरक्षित बच गई। इस घटनाक्रम में बेशक निगम का रूट प्रभावित हुआ, लेकिन जान-माल का कोई भी नुक्सान नहीं हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...