मेहला में चलती कार में लगी आग, चालक झुलसा

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत स्वाहण के तहत मेहला में एक नई गाड़ी में आग लग गई। इस हादसे में कार चालक भी बुरी तरह से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए कोठीपुरा स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कार चालक श्याम लाल पुत्र अमरनाथ निवासी मेहला ने बताया कि वह अपनी कार में घर जा रहा था कि अचानक चलती गाड़ी में उसे कुछ जलने की गंध आई। उसने कार को सड़क किनारे खड़ा करके जैसे ही गाड़ी का बोनट खोला तो एक धमाके के साथ कार में आग लग गई।

इससे श्याम लाल का चेहरा, बाजू व छाती भी बुरी तरह से झुलस गई। श्याम लाल ने बताया कि हुंडई कम्पनी की गाड़ी उसने 20 दिन पूर्व ही शोरूम से निकलवाई थी तथा कार पर अभी तक नंबर भी नहीं लगा था।

इस घटना में उसे करीब 22 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। कार में आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...