हिमाचल : शराब पिलाकर 16 साल की युवती से गैंगरेप, वारदात के बाद कार की डिक्की बंद

--Advertisement--

हिमाचल : शराब पिलाकर 16 साल की युवती से गैंगरेप, वारदात के बाद कार की डिक्की बंद

ऊना, 27 मई – अमित शर्मा

जनपद के एक गांव में रहने वाली 16 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंजाब के एक युवक ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने दुष्कर्म से पहले युवती को शराब पिलाई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी छात्रा को उसी के चाचा की कार की डिक्की में बंद करके खुद फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा जिला के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्लस वन में पढ़ रही है। करीब तीन-चार हफ्ता पहले इस छात्र की दोस्ती पंजाब के सन्नी नामक युवक के साथ हुई।

युवक हरोली उपमंडल के एक गांव में वह ट्रक चलाने का काम करता था। युवक ने युवती के साथ मोबाइल फोन पर बात करना शुरू कर दिया। इसी बहाने उसने पीडि़ता से नजदीकी भी बढ़ा ली।

छात्रा ने बताया कि रविवार को आरोपी युवक ने मुख्यालय के साथ लगते धार्मिक स्थल में माथा टेकने चलने के लिए कहा। युवती की रजामंदी के बाद आरोपी युवक उसे अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर लेने के लिए आ पहुंचा।

माथा टेकने के बाद आरोपी युवक युवती को पास में ही एक दुकान के समीप कमरे में ले गया। इस कमरे में आरोपियों ने युवती को जबरन शराब पिलाई और नशे की हालत में मुख्य आरोपी जालंधर निवासी सन्नी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद दोनों आरोपी युवती को जिला के हरोली उपमंडल की तरफ ले गए। वहां एक सुनसान जगह पर पहले सन्नी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथी ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बाद दोनों आरोपी युवती को उसी के चाचा की कार की डिक्की में बंद करके मौके से फरार हो गए। सुबह होश आने पर युवती ने खुद को कार की डिक्की में पाया और परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के बोल

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हो कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दिया आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...