भाजपा प्रत्याशी कंगना का कांग्रेसियों को चोर कहने के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र शर्मा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस अधीक्षक मंडी अपूर्व देवगण के पास एक शिकायत दर्ज करवाई है।

जिसमें देवेंद्र शर्मा ने अपने वकील आकाश शर्मा के साथ जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र शर्मा को लिखित शिकायत दी कि कंगना रनौत ने एक जनसभा के दौरान सभी कांग्रेस सदस्यों को चोर कहा है। इसकी प्रति उन्होंने चुनाव आयोग को भी भेजी है।

देवेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार लगातार अपने चुनाव प्रचार के दौरान अनाप शनाप की बयानबाजी कर रही है। ऐसे में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके एक्शन लिया जाए तथा उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाषणों से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

वह स्वयं 71 साल के हैं तथा कांग्रेस में रहते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं। आज कंगना के बयानों से वह बेहद आहत हैं। इसके खिलाफ उन्होंने सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...