मिनी सचिवालय शाहपुर में चुनावी रिहर्सल के लिए रखे समान की शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़

--Advertisement--

मिनी सचिवालय शाहपुर में चुनावी रिहर्सल के लिए रखे समान की शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़।

शाहपुर – कोहली

शाहपुर मिनी सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आपको बता दें कि मिनी सचिवालय के परिसर में रात को अज्ञात शरारती तत्वों ने रखी कुर्सियां टेवलों की तोड़फोड़ कर दी है।

आपको बता दें कि मिनी सचिवालय भवन के एक फ्लोर पर चुनाव संबन्धित तमाम गतिविधियों का आयोजन व स्ट्रांग रूम भी है तथा इसी भवन के परिसर में चुनावी रिहर्सल के लिए रखी गई कुर्सियां व टेबलों की तोड़फोड़ शरारती तत्वों ने कर दी है।

सवाल सुरक्षा को लेकर अब यह खड़ा हो गया है कि अगर इस भवन में स्ट्रांग रूम बनाया गया था तो क्या सुरक्षा के लिए परिसर में कोई भी कर्मी तैनात नहीं था। अगर होता तो फिर ऐसी तोड़ फोड़ शायद नहीं होती। हालांकि मौके पर तमाम प्रशासनिक अमला व पुलिस टीम पहुंच चुकी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

टेंट हाउस के मालिक नरेश राणा के बोल 

वहीं राणा टेंट हाउस के मालिक (वेंडर) नरेश राणा ने बताया कि 52 कुर्सियां तोड़ी गई हैं। जिससे लगभग 25 हजार रूपए का नुकसान हुआ है ।

 क्या कहते हैं एसडीएम शाहपुर करतार चंद

इस बारे में एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने बताया कि इलेक्शन सबंधित रिहर्सल चली हुई थी उसके लिए वेंडर हायर किया गया था। राणा टेंट हाउस वेंडर थे सचिवालय भवन के बाहर रखी उनकी कुर्सियों तथा टेबल के साथ किसी ने तोड़ फोड़ की है।

सरकारी संपत्ति का कोई नुकसान नही हुआ है। भवन के अंदर सुरक्षा का पूरा इंतजाम है। वेंडर द्वारा इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन शाहपुर में दर्ज करवा दी गई। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज अपने साथ ले गई है।

जांच अधिकारी एएसआई दिनेश के बोल

उधर,थाना शाहपुर जांच अधिकारी एएसआई दिनेश ने बताया कि सीसीटीवी में एक व्यक्ति कुर्सियों व टेबल को इधर उधर करते नजर आ रहा है।

दूर होने के कारण पहचान नहीं हो रही है। आसपास की अन्य सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...