आधी रात को IPS गौरव सिंह की दबिश…एक पुलिस कर्मी सस्पेंड, 3 लाइन हाजिर

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

25-26 मई की आधी रात को तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह शहर की गश्त पर निकल गए। हालांकि, वो पहले भी ऐसा करते रहे हैं, लेकिन इस बार तस्वीरें सामने आ गई।

सूत्रों के मुताबिक बीती रात डयूटी पर कोताही बरतने पर पुलिस कप्तान ने एक हैड कांस्टेबल को सस्पेंड किया है व तीन को लाइन हाजिर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक ने दबिश दी थी। इस दौरान ये पुलिस कर्मी डयूटी पर कोताही बरतते पाए गए।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के बोल 

उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने केवल इस बात की पुष्टि की कि एक मुख्य आरक्षी को निलंबित किया गया है, जबकि तीन को लाइन हाजिर किया गया है।

उन्होंने कहा कि वो नियमित तौर पर रात्रि गश्त पर जाते रहते हैं, इसमें कुछ भी नया नहीं है। ये जरूर है कि इस बार चिल्ड्रन पार्क में गश्त के दौरान की तस्वीरें क्लिक हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को डयूटी पर सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि मामूली सी कोताही भी महंगी साबित होती है। पुलिस का ध्येय क्राइम को प्रिवेंट करने का होता है।

उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों के साथ-साथ शहर में हुड़दंग मचाने वालों को कतई नहीं बख्शा जा सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...