भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

--Advertisement--

प्रधानमंत्री नरेन्द्र की रैली रोकने के लिए कांग्रेस ने अपनाए हथकंडे, हमने एक दिन में भरमौर में 22 संस्था दिए कांग्रेस ने सिर्फ़ छीने।

चंबा/भरमौर – भूषण गुरूंग 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा के भरमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा को सभी सीटें जिताकर प्रदेश के लोग कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे।

कांग्रेस की तानाशाही का जवाब वोट से देंगे। जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से वह सिर्फ़ और सिर्फ़ विकास विरोधी काम कर रही है। विकास का सारा काम रोक दिया है, अब कांग्रेस को भी शून्य पर रोकने की जिम्मेदारी प्रदेश के लोगों ने अपने कंधों पर उठा रखी है।

एक जून को प्रदेश के लोग कांग्रेस को अपनी वोट की अहमियत का एहसास करवायेंगे। विधानसभा के चुनाव में झूठ बोलकर कांग्रेस ने मातृशक्ति के साथ धोखा किया, युवाओं के साथ धोखा किया, बुजुर्गों के साथ, किसानों के साथ बाग़वानों के साथ धोखा किया।

अब कांग्रेस को अपने झूठी गारंटियों के लिए, झूठे फॉर्म के लिये पछताना पड़ेगा, अब लोगों ने कांग्रेस को बहुत अच्छी तरह समझ लिया हैं। पूरा हिमाचल प्रदेश अब नरेन्द्र मोदी के साथ है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार तालाबाज़ है, जिसे हर काम को रोकने में सुख मिलता है। भरमौर को हमारी सरकार ने एक दिन में 22 संस्थान दिए थे। जिससे यहाँ के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

लेकिन कांग्रेस की सरकार ने संस्थानों को बंद कर दिया। चलते हुए संस्थान जो लोगों को सुविधाएं दे रहे थे वह मुख्यमंत्री के प्रतिशोध की राजनीति का शिकार हो गये। आम लोगों को उन्हीं सुविधाओं के लिए अब बहुत दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है।

स्कूल और अस्पताल के कोई भवन बन रहे थे उनका निर्माण रूका हुआ है, आज तक ऐसी नहीं आई है जिसने प्रदेश को विकास के बजाय पीछे ले जाने का काम किया है। प्रदेश के लोग सरकार के ऐसे विकास विरोधी कार्यों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि आप सभी भाजपा के प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से जितवाइये और विकास की चिंता नरेन्द्र मोदी पर छोड़ दीजिए। आपके सारे काम होंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की रैली को रोकने के लिए षड्यंत्र किए। कहीं मोदी जी चुनाव के अंतिम दौर में न आ जाएं इसके लिए पड्डल के मैदान को चुनाव प्रचार के आख़िरी तीन दिनों के लिए एडवांस में बुक करवा लिया। जिससे नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए न आ सकें।

अब जब 24 मई को प्रधानमंत्री की रैली हो गई तो कांग्रेस के लोग रैली में आए अपार जनसमूह को देखकर पड्डल में कोई और रैली ही नहीं करवा चाह रहे हैं। उनके नेता मानते हैं कि उनके लिए पड्डल के मैदान को आधा भरना भी मुमकिन नहीं नहीं। इसलिए वह अब अपनी जनसभा का स्थान बदल रहे हैं।

ये रहे उपस्थित 

इस मौक़े पर उनके साथ भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत, भरमौर विधायक डॉ जनक राज समेत समस्त स्थानीय पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...