कांगड़ा के बार्डर पर सवा करोड़ की शराब तबाह

--Advertisement--

कांगड़ा के बार्डर पर सवा करोड़ की शराब तबाह, राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने गंगवाल-उल्लैहडिय़ां और कई जगह मारे छापे, तीन भट्टियां जलाई।

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

राज्य कर एंव आबकारी विभाग की टीम ने राज्य कर एंव आबकारी विभाग शिमला के आयुक्त आईएएस अधिकारी डॉक्टर यूनस के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शुक्रवार को करीब 41 डिग्री के तापमान के बीच नूरपुर क्षेत्र के तहत पड़ते हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते गंगवाल एक व गंगवाल दो, उल्लेहडिय़ां, त्यौडा, बसंतपुर, मीलवां, खानपुर व भदरोया में छापेमारी कर लगभग एक लाख 23 हजार लीटर अवैध शराब लाहन नष्ट की जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 23 लाख रुपए आंकी गई है।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हडक़ंप मच गया है। राज्य कर एंव आबकारी विभाग के राजस्व जिला नूरपुर के उपायुक्त प्रीत पाल सिंह ने इस बारे बताया कि राज्य कर एंव आबकारी विभाग की टीम ने राज्य आयुक्त आईएएस अधिकारी डॉक्टर यूनस के नेतृत्व में देसी अवैध शराब लाहन के खिलाफ कार्यवाही की है।

यह कार्रवाई सुबह लगभग दस बजे लेकर सांय चार बजे के बीच लगभग 41 डिग्री तापमान के बीच की गई। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में गंगवाल एक मे 18 हजार लीटर, गंगवाल दो में 26 हजार लीटर, उलैहडिय़ां में 30 हजार लीटर, त्यौडा में 26 हजार लीटरए बसंतपुर में 2 हजार लीटर, मिलवां में 6 हजार लीटर, ए खानपुर में 10 हजार लीटर व भदरोया में 5 हजार लीटर देसी अवैध शराब लाहन नष्ट की है जोकि भूमिगत टैंकों, ड्रमों तिरपाल व कैनियों आदि में रखी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस देसी अवैध शरण लाहन की कुल मात्रा एक लाख 23 हजार लीटर बनती है और इसकी कीमत लगभग एक करोड़ 23 लाख है। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी भी कई गई है। शराब की तीन भट्टियों को नष्ट किया गया व एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...