उमंग में शरण कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी कांगड़ा की छात्राओं ने राजीव गाँधी इंजीनियर कॉलेज नगरोटा बगवां में आयोजित उमंग 2024 कार्यक्रम में भाग लिया।

अंशिका,दिशा,सिमरन,आंचल,अर्शिया,शिवानी, अनुष्का ने ग्रुप डांस,सोलो डांस और सोलो सांग ,एक्सटेंपोयर ,बेस्ट आउट ऑफ दा बेसट प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी दी। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में बीएड की छात्राओं अंशिका ,दिशा और सिमरन ने प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

सोलो डांस में बीएड प्रथम वर्ष की आंचल ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया ।एक्सटेंपोर में बी एड द्वितीय वर्ष की अर्शिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर इन विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट किए गए।

शरण कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा ने कॉलेज पहुंचने पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि जीतना हमारा मकसद नहीं, विभिन्न प्रतियोगताओं में छात्राएं आगे आकर अपनी प्रतिभा को निखारें यही हमारा प्रयास है। उन्होंने छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में सभी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...