शाहपुर: मंझग्राम में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की हादसे में हुई मौत

--Advertisement--

एनएच-154 पर मंझग्राम में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मौके से हुआ फरार, मोटरसाइकिल सवार की हादसे में हुई मौत

शाहपुर – नितिश पठानियां

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंझग्राम में बीती देर शाम एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल नंबर HP39B-1619 को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया व सड़क के बीचोबीच पड़ा रहा।

जिसे एक राहगीर ने देखा तो उसे अपनी गाड़ी में शाहपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नरेन्द्र कुमार पुत्र राजमल निवासी गांव मंझग्राम, डाकघर द्रम्मण, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई।

थाना प्रभारी शाहपुर सुरजीत राणा के बोल

वहीं थाना प्रभारी शाहपुर सुरजीत राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती देर शाम मंझग्राम पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार को मौत हुई है। हादसा किसी अज्ञात वाहन चालक की तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआजो टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। पुलिस थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ U/S 279, 304A & 187 MV Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...