शाहपुर: चम्बी पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत 

--Advertisement--

चम्बी पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पिछले 3 दिन से चंबा जिला के दौरे पर थे तथा देर शाम जिला काँगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।

शाहपुर पहुंचने पर भाजपा युवा नेता प्रणव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर 60 से 70 लोग मौजूद रहे।

आपको बता दें कि जयराम ठाकुर चम्बा जिला में पिछले तीन दिनों से कांगड़ा चंबा लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं । इस दौरान उन्होंने जगह-जगह पर भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों में भी भाग लिया।

वहीं शाहपुर के चंबी में नेता प्रतिपक्ष देर शाम पहुंचे का पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

 

वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा को किस तरह से बढ़त दिलानी है उसके बारे में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार का आना तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी तक उम्मीदवार भी तय नहीं कर पाई हैं। इसे साफ देखकर जाहिर होता है कि कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा के साथ मुकाबला करने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से न्यायालय में हियरिंग चली हुई है उसे कांग्रेस को भी झटका लगने वाला है और लोकसभा के साथ प्रदेश में भी सरकार का पतन निश्चित है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश आई.टी सयोंजक प्रणव कुमार, सोशल मीडिया प्रदेश सदस्य दीपक सोनी, किसान मोर्चा जिला सचिव योगेश धीमान, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य चौधरी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष योगराज चड्ढा, ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता जगजीत चौधरी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सुनील दत्त चाइना, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनी बाला, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव रजनी ठाकुर, निशा शर्मा, अरुणा, कांगड़ा टैक्सी यूनियन के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, एस सी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुरजन कुमार, मंडल आई टी सयोंजक सुमित, सुनील नारू, पारस अवस्थी इसके इलावा रजत वर्मा, विपिन, उपिंदर राणा, अनिल पठानियां, राजेश, वहंदन अवस्थी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...