12वीं के छात्र ने ड्रीम इलेवन पर जीते 3 करोड़

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कहते हैं कि भगवान जब भी देता है, तो छप्पड़ फाडक़र देता है। और जो भी उनसे मिलता है, उसे पता नहीं होता कि भगवान उसे क्या दे रहा है। अगर ऐसे ही एक गरीब परिवार के पास करोड़ों रुपए आ जाएंगे, तो उसका क्या हाल होगा, ऐसा ही एक मामला जिला बिलासपुर कै गांव जंडोरी का सामने आया है।

जहां बारहवीं कक्षा में पढऩे वाला गौरव राणा ने ड्रीम इलेवन पर तीन करोड़ रुपए जीते हैं। गौरव ने ग्यारह दिन पहले ही ड्रीम इलेवन में खेलना शुरू किया था। उन्होंने ड्रीम इलेवन खेलकर जीत हासिल की है और पहली रैंक पर आने पर उन्हें करीब तीन करोड़ रुपए का इनाम मिला है।

परिवार की बात करें तो परिवार साधारण है और हिमाचल प्रदेश के जंडोरी गांव में रहता है। लडक़े के पिता एक साधारण फोटोग्राफर हैं और इसी व्यवसाय से परिवार का भरण-पोषण होता है। कई बार तो जरूरत पूरी करने के लिए पैसों की कमी के कारण जरूरत का गला भी घोंटना पड़ता था, लेकिन कहते हैं न भगवान देर करने वाला है, अंधेर नहीं। परिवार में इस वक्त खुशी का माहौल है। हर तरफ से बधाइयां आ रही हैं।

परिवार के मुताबिक, जब उन्हें जीत का मैसेज मिला तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। परिजनों द्वारा ग्राम प्रधान के बारे में बैंक से बात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है, क्योंकि छोटी सी उम्र में बच्चे की इतनी बड़ी लंबी छलांग देखकर पूरा जंडोरी गांव हैरान है। क्योंकि बात करें तो ये युवक तीन करोड़ की इनामी राशि पाने वाला पहला युवक बन गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...