किन्नौर शॉल, ढाठू, चांदी का कड़ा, शिमला के जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक युवती की बिना कपड़ों के लाश मिलने से सनसनी फेल गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया है। जंगल में यह लाश मिली है। फिलहाल, फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। सड़क से नीचे खाई में यह लाश गिरी हुई थी। शिमला की रामपुर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शिमला से 100 किमी दूर रामपुर उपमंडल के नरैण पंचायत के तहत जराशी गांव के नर्सरी नाले में एक युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। मृतिका की पहचान शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव की दिऊदी निवासी रीता के रूप में हुई है, दो दिन से लापता थी।

हुआ यूं कि नेपाली मूल का एक व्यक्ति बुधवार को जराशी गांव के साथ लगते जंगल में गुच्छी (पहाड़ी मशरूम) खोजने निकला था। इस दौरान उसे वाहन मार्ग के साथ पेड़ में फंसा किन्नौरी शाल नजर आया। नेपाली शाल को देखने नजदीक गया तो करीब सौ फीट नीचे युवती का नग्न शव दिखा। नेपाली ने नरेन पंचायत के उप प्रधान अविनाश कायस्थ को शव की जानकारी फोन से दी।

प्रधान शिवराम और उपप्रधान अविनाश कायस्थ ने पुलिस की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई और जांच की। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव अपने कब्जे में लिया। गुरुवार को शिमला से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और बारीकी से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

क्यास लगाया जा रहा है कि युवती को मृत अवस्था में जराशी के जंगल में सड़क से नीचे खाई में फेंका गया है। जिस स्थान से शव को नीचे फेंकने का प्रयास हुआ है, ऊपर से वह स्थान खाई प्रतीत होता है, लेकिन करीब 100 फीट नीचे समतल जगह होने के कारण युवती का शव वहीं रुक गया था।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि किन्नौरी शाल का युवती के शव को उठाने के लिए प्रयोग किया गया था। यह शॉल सड़क के साथ ही पेड़ में फंस गया था। युवती के गले की चेन शव के पास मिली है जबकि कानों में बालियां, हाथ में घड़ी और चांदी का कढ़ा भी था।

बताया जा रहा है कि करीब 38 वर्षीय रीता 19 अप्रैल को चिड़गांव से शादी समारोह में शामिल होने के लिए पास के ही गांव के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन बुधवार को उसकी लाश मिली और बाद में पुलिस ने पहचान की। गुरुवार शाम को महिला के परिजनों ने पहचान की है हालांकि, महिला के परिजनों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा के बोल

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि नरेन पंचायत के जराशी में युवती का शव मिला है। डीएसपी ने कहा कि महिला के परिजनों को सूचना दी गई है और शव शिमला के आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया है। मर्डर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। फिलहाल, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...