भेकड शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गुरुंग

ककीरा जरई पंचायत के तहत आने वाला गांव भेकड मे शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भैकड के कंवर परिवार ओर से 25 अप्रैल 2012 को इस मन्दिर का निर्माण करवाया गया था। मंदिर में आज १२वा वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया! जिस मैं सभी गांव वासियों का सहयोग रहा।

सुबह ठीक 9:00 बजे सभी देवी देवताओं को दूध दही शहद और गंगा जल के साथ जल अभिषेक करवाया गया। उसके बाद सभी देवी देवताओं को नूतन वस्त्र पहनाए गए वही प्राचीन लखदाता के मंदिर में भी चुनरी चढ़ाई गई और मंदिर परिसर में समस्त परिवार के लोगों के द्वारा पंडित अनीश शर्मा के अगवाई में हवन पूजन किया गया।

हवन पूजन के बाद सभी देवताओं का प्रसाद का भोग लगाया गया और स्थानीय महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किए गए। ठीक बारह बजे भोग लगने के बाद सभी लोगो को प्रसाद वितरण किया गया। उसके बाद ब्राह्मणों और कंजकों का पूजन के बाद सभी लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

इसमें भेकड के आसपास के गांव कॉलनी बेरिया वधाली कलाफाट मंगनुई रुडुआ देवीगाव ककीरा कालूगंज तलारा बिडिगी तारागढ़ और बक्लोह के आसपास के गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओ ने भंडारे का आनन्द लिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...