श्रीनयनादेवी जी के दबट गांव में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर दो महिलाओं से लूटे गहने

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल श्रीनयनादेवी जी के दबट गांव में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर दो महिलाओं से गहने लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पंजाब की ओर फरार गए। कोट कहलूर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में गांव दबट की एक महिला ने बताया है कि बुधवार शाम को गांव की एक अन्य महिला के साथ सड़क किनारे बैठी थी। इसी बीच एक कार उनके पास आकर रुकी।

कार से तीन युवक उतरे। एक लड़ने ने पंजाबी में गुरु का लाहौर को जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताने ही लगी कि उसने बगल से पिस्तौल निकालकर उसके गले पर रख दी। उन में से एक आरोपी ने उसके कानों से सोने की बालियां और दूसरे  ने साथ बैठी महिला के कानों से दो सोने के टॉप्स जबरदस्ती उतार लिए।

वारदात के समय एक युवती और एक युवक कार में ही बैठे रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद वह सभी गुरु का लाहौर की तरफ भाग गए। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...