नहीं भूले सुक्खू राजीव के हाथ के खाने का स्वाद, गग्गल एयरपोर्ट जाते समय फूड वैन को देख ठिठके

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की। नादौन से गग्गल एयरपोर्ट जाते समय मुख्यमंत्री कांगड़ा बाईपास पर एकाएक रुक गए। साथ में मौजूद स्टाफ को लगा किसी काम से रुके होंगे, लेकिन वह गाड़ी से उतरते ही सड़क किनारे खड़ी फूड वैन की तरफ चल पड़े। मुख्यमंत्री को देखकर फूड वैन संचालक राजीव शर्मा उनकी ओर दौड़े।

राजीव ने दुआ सलाम कर मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना तो मुख्यमंत्री ने राजीव को गले लगा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव से उनकी पुरानी जान पहचान है। राजीव खाना बहुत अच्छा बनाते हैं। उनके हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूला। मुख्यमंत्री ने राजीव को 50 फीसदी सब्सिडी पर इलेक्ट्रिक वाहन लेने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के रुकने पर राजीव गदगद हो गए। उन्होंने मुक्त कंठ से मुख्यमंत्री सुक्खू की तारीफ की।

राजीव ने बताया कि वह कांगड़ा के गांव अब्दुल्लापुर से हैं। बीते आठ साल से वह फूड वैन लगाकर जीवनयापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने 2022 में उनके पास खाना खाया था। वह नगरोटा बगवां में प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल होने जा रहे थे।उसके बाद एक बार दोबारा दुआ सलाम हुई। बुधवार को मुख्यमंत्री एक बार फिर उनके पास रुके और हाल चाल जाना।

मुख्यमंत्री बहुत ही मिलनसार हैं। वह हर किसी से मिलते हैं और गरीबों की मदद करना उनके स्वभाव में है। आपदा में उन्होंने बाढ़ प्रभावितों की काफी मदद की। अपनी व परिवार की जीवन भर की कमाई 51 लाख रुपये दान कर दी। वह हिमाचल के लोगों के लिए अच्छी योजनाएं ला रहे हैं। हिमाचल में उनकी सरकार बनी है, वह चाहते हैं कि केंद्र में भी उनकी पार्टी की सरकार बने।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...