कांगड़ा जिले के नूरपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 1 करोड़ एक लाख रुपये की लाहन की नष्ट

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

कांगड़ा जिले के नूरपुर में राज्य कर एंव आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर राजस्व जिला नूरपुर की तहसील इंदौरा के मंढ क्षेत्र में स्थित तीन विभिन्न स्थानों गगवाल,उलेडिया व त्यौरा में छापेमारी की।

इस छापेमारी में टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए गगवाल में 50,000 लीटर, उलेडिया में 41000 लीटर और त्यौरा में 10,000 लीटर लाहन बरामद की और इसे नष्ट कर दिया।

इसी दौरान एक घर की तलाशी लेते हुए टीम ने लाहन बरामद की व हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत थाना इंदौरा में एफआईआर दर्ज की। इस पूरी कार्रवाई में कुल 101000 लीटर लाहन बरामद व नष्ट की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ एक लाख रुपए आंकी गई है।

विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। आबकारी विभाग की अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ की गई इस छापेमारी को अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

आबकारी आयुक्त के बोल 

आबकारी आयुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर आगे भी इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी व नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...