शराब के नशे में धुत क्लास में पहुंचा अध्यापक, ग्रामीण कर रहे कार्रवाई की मांग

--Advertisement--

राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोबली में एक अध्यापक पर शराब के नशे में स्कूल आने के आरोप लगे हैं। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो पर बनाया है। पंचायत प्रधान जैंशला गिरिराज ने अध्यापक के बुधवार को नशे में धुत होकर स्कूल में आने की पुष्टि की है।

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिले के सिराज विस क्षेत्र की जैंशला पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोबली में अध्यापक के शराब पीकर क्लास में पहुंचने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि अध्यापक क्लास में कुर्सी पर बैठकर नशे में धुत है और ग्रामीण बच्चों से अध्यापक के स्कूल में नशे में धुत होकर आने के बारे में पूछ रहे हैं। स्कूली बच्चे भी इस अध्यापक कर बारे में नशे में स्कूल आने की बात बता रहे हैं। ग्रामीण वीडियो में अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पंचायत प्रधान जैंशला गिरिराज के बोल

उधर, पंचायत प्रधान जैंशला गिरिराज ने अध्यापक के बुधवार को नशे में धुत होकर स्कूल में आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह अध्यापक अनेक बार स्कूल में शराब पीकर पहुंचता है। जिसके बारे में स्कूल प्रबंधन समिति ने अध्यापक द्वारा अनेक बार माफी मांगने का प्रस्ताव भी पास किया है। मगर यह अध्यापक अपनी कृत्यों से बाज नहीं आ रहा है।

केंद्रीय मुख्य अध्यापक मोती राम के बोल 

केंद्रीय मुख्य अध्यापक मोती राम ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस अध्यापक ने पहले भी माफीनामा लिखा था। अब दोबारा स्कूल में शराब पीकर पहुंचा है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को इस मामले के बारे में अवगत करवा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...