पालर-राजगढ़ रोड पर चलती दीपू कोच बस के निकले पिछले टायर, बड़ा हादसा होने से टला 

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के तहत संगड़ाह-पालर-राजगढ़ रोड़ पर उस समय एक हादसा होने से टल गया जब डुंगी गांव के समीप चलती बस के पिछले टायर निकल गए। नाहन -नौहराधार रुट पर जा रही निजी बस दीपू कोच में करीब 35 यात्री सफर कर रहे थे। गनीमत यह रही कि इस दौरान बस सड़क से बाहर नहीं लुढ़की। जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

बीच सड़क में बस फंसने के कारण हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों सहित कई निजी बसें समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाई। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से संगड़ाह को नौहराधार, राजगढ़, सोलन व‌ शिमला से जोड़ने वाले इस मार्ग पर जल्द यातायात बहाल करने की मांग की है।

बता दें कि हाल ही में मंडी में भी इस तरह की घटना सामने आई थी। जहां HRTC बस के दोनों पिछले टायर खुलने से बड़ा हादसा होने से टला। हिमाचल में इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...