अम्बिका माता मंदिर नाउ में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, लोगों ने डाली पूर्ण आहुति

--Advertisement--

अम्बिका माता मंदिर नाउ में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, लोगों ने डाली पूर्ण आहुति

मंडी – अजय सूर्या

अम्बिका माता मंदिर नाउ में राम नवमी के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारे का आयोजन माता कमेटी द्वारा किया गया। द्रंग विधानसभा की स्नोर घाटी की प्रसिद्ध शक्तिपीठ अम्बिका माता मंदिर नाउ में आज राम नवमी के उपलक्ष पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

यह जानकारी देते हुए मन्दिर कमेटी के प्रधान राम नाथ शर्मा ने बताया कि आज एक विशाल हवन अनुष्ठान का आयोजन भी मन्दिर में किया गया जिसमे पूर्ण आहुति भी डाली गई। राम नाथ शर्मा ने बताया कि यंहा नवरात्रो के नौ दिनों में लगातार दुर्गा पाठ का आयोजन भी किया गया। जिसमें यंहा हजारो लोगों ने मंदिर में शिरकत की।

नवरात्रों के नौ दिनों में भी लोगों द्वारा भंडारे लगाएं गए। वही माता से लोगों ने आश्रीवाद प्राप्त किया। माता नाउ हर व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण करती है और लोगों के दुखो का निदान भी करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...