AIR-438 : HAS टॉपर अनमोल ने भेदी UPSC परीक्षा, पाया IAS का रुतबा

--Advertisement--

मंडी, 16 अप्रैल – अजय सूर्या

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, ये बात सुनने में अच्छी लगती है। लेकिन रियल लाइफ में सार्थक करने वाले इक्का – दुक्का ही होते है। वो संतुष्ट नहीं था, लिहाजा कोशिश करता रहा, आखिर में मंजिल मिल ही गई है।

हिमाचल प्रदेश के “मंडी” जनपद के सरकाघाट उपमंडल से  संबंध रखने वाले 30 वर्षीय अनमोल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है।

अनमोल ने देश भर में 438 वां रैंक हासिल किया है। पिता कृष्णा नंद हाल ही में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी के पद से  सेवानिवृत्त हुए हैं। होनहार बेटे के पिता आरटीओ मंडी के पद पर कार्यरत थे। माता उषा मिनी विधानसभा जिला परिषद की सदस्य हैं।

बातचीत के दौरान माता उषा ने बताया कि बेटे की कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। बता दें कि अनमोल का छोटा भाई भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। इससे पहले भी अनमोल ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता हासिल नहीं हो पाई थी।

अब बेटे ने यूपीएससी की परीक्षा को उतीर्ण करके न सिर्फ परिवार और क्षेत्र को बल्कि समूचे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अनमोल ने एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक  की है। इसके बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई की है।

HAS में किया था टॉप

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में अनमोल ने हाल ही में समूचे प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया था। मौजूदा समय में शिमला के टूटू में बीडीओ के पद पर तैनात है। अनमोल रोजाना 10 घंटों से ज्यादा पढ़ाई  करने के बाद ये मुकाम हासिल किया है। मेहनत के दम मुकाम हासिल किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला: चालान से नहीं सुधरे तो ट्रैफिक संभालने में लगाए जाएंगे, पुलिस ने शुरू की नई पहल

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  पर्यटन नगरी धर्मशाला में यातायात नियमों...

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में गिरी कार, 26 वर्षीय युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  जिला कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर शुक्रवार को...

एटीसी शाहपुर नवाचार को दे रहा बढ़ावा: केवल सिंह पठानियां

बोले.... बच्चे स्कूल की कक्षा से बाहर निकलकर प्रकृति...

एचपीयू में खूनी झड़प; कईयों के फूटे सिर, एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, अफरा-तफरी...