पधर, 8 अप्रैल – अजय सूर्या
आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक मतदान करवाया जा सके। गांव-गांव में लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
आज सोमवार को विकासखंड द्रंग के विभिन्न ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह और महिला मंडलों के द्वारा शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्वयं सहायता समूह कुफ़री, जय मा आशापुरी के द्वारा ग्राम पंचायत में मतदाता को जागरूक किया गया।
उन्होंने लोगो को अपने-अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बी एल ओ के माध्यम या वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से फॉर्म 6 आवश्यक भरें।

