ट्रिपल मर्डर: कलयुगी बेटे ने नशे मे धुत होकर तीन की कर डाली हत्या, मां, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

नशेड़ी युवक ने मां, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट, फिर किया सरेंडर

हिमखबर डेस्क

पंजाब के अमृतसर जिले के कंडोवालिया गांव में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी ही मां, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पहले गांव के ही गुरुद्वारा में मत्था टेकने गया, फिर खुद ही थाने पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि हत्यारे का भाई दुबई में रहता है, व दुबई एयरपोर्ट पर काम करता है। आरोपी भी शादी से पहले दुबई एयरपोर्ट पर ही काम करता था। लेकिन नशे की लत लगने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था, तभी से उसका परिवार अमृतसर में रहता है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, फिलहाल हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। हत्यारे की पहचान 35 वर्षीय अमृतपाल सिंह निवासी कंदोवालिया नगर अजनाला के रूप में हुई है। आरोपी ने अपनी मां मनबीर कौर, भाभी अवनीत कौर और भतीजे समर्थ की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त आरोपी की मां बाहर बरामदे में सो रही थी, जबकि अवनीत कौर और समर्थ कमरे में सो रहे थे। जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया, उससे लगता है कि उसने सो रही मां पर हमला किया।

डीएसपी तरलोचन सिंह के बोल 

मौके पर पहुंचे डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि झंडिर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि आरोपी ने अपनी मां, भाभी और भतीजे की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था और वह अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी नानी के घर चली गई थी, इसी बात को लेकर आरोपी परेशान था। उन्होंने कहा कि ड्रग्स जैसी कोई बात सामने आई है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...