चीन की गुच्छी ने हिमाचली गुच्छी का बिगाड़ा जायका, तीन से चार गुना तक गिरे दाम

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

ग्रामीणों की आय का जरिया बनने वाली जंगली गुच्छी में काली गुच्छी के दाम छह हजार और सफेद गुच्छी के दाम पांच हजार पहुंच गए हैं। जबकि बीते साल 15 से लेकर 20 हजार रुपये प्रति किलो तक ग्रामीणों को दाम मिले थे।

चीन से आयात होने वाली गुच्छी के चलते जंगली गुच्छी के दाम गिर गए हैं। पॉलीहाउस में गुच्छी तैयार होने से भी जंगली गुच्छी के दामों में असर पड़ने लगा है। इससे ग्रामीणों को बड़ा झटका लगा है।

ग्रामीणों की आय का जरिया बनने वाली जंगली गुच्छी में काली गुच्छी के दाम छह हजार और सफेद गुच्छी के दाम पांच हजार पहुंच गए हैं। जबकि बीते साल 15 से लेकर 20 हजार रुपये प्रति किलो तक ग्रामीणों को दाम मिले थे।

नाचन और सिराज घाटी में गुच्छी स्थानीय लोगों के लिए आय का अतिरिक्त जरिया है। सुबह होते ही महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे जंगलों की तरफ कूच कर देते हैं और शाम को गुच्छी एकत्र कर चोखी कमाई करते हैं।

इस बार दाम गिरने से ग्रामीणों में मायूसी है। क्षेत्र के जंगल आजकल गुच्छी की फसल से महक उठे हैं। औषधीय गुणों से भरपूर जंगली गुच्छी के दाम में गिरावट का असर ग्रामीणों की आर्थिकी पर पड़ सकता है।

नाचन और सिराज में गुच्छी एकत्र करने की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। गुच्छी की सब्जी बेहद स्वादिष्ट होती है और हिमाचल में स्टेट गेस्ट जब भी आते हैं तो उन्हें गुच्छी की सब्जी परोसी जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...